News34 Ballarpur
संवाददाता/रमेश निषाद
बल्लारपुर - माहेष्वरी समाज के अध्यक्ष जगदीश मुंदड़ा की बिटिया की सगाई नागपुर निवासी सुरेंद्र सिंह मोहताजी के सुपुत्र शुभमजी के साथ दिनांक 5/02/2022 बसंत पंचमी के अवसर पर तय हुई थी।
सगाई करने हेत पधारे वर पक्ष के परिजन ने सगाई के बाद तुरंत ही शादी करने का प्रस्ताव रखा । जिसमे उन्होंने वधु के दादाजी श्यामसुंदर जी मुंदड़ा मुम्बई निवासी चाचा जी रमेश मुंदड़ा राधेश्याम मुंदड़ा मासाजी सीतारामजी सारडा मामाजी नारायणजी तोषनीवाल मुंदड़ा परिवार के जमाई सत्यनारायण जी मालानी और दिनेशजी सारडा और वधु के चाचाजी नरेश मुंदड़ा के साथ चर्चा कर सहमति मांगी जिसमे सभी ने हामी भरी । सगाई के बाद शाम को शादी के सभी रस्मे रिवाज के साथ फेरे संपन्न करके वधु को बिदाई दी । आज के आधुनिक जमाने में लोग अपनी बेटे बेटी की शादी में लाखों रुपए खर्च करके अपनी अमीरी का दिखावा करते है इन सभी बातों को दरकिनार कर मुंदड़ा परिवार और मोहता परिवार ने समाज के सामने एक आदर्श निर्माण किया । इस आदर्श विवाह का बल्लारपुर के सभी समाज बंधु ने सराहना की ।
