बल्लारपूर - स्थानीय वैभव कान्वेंट स्कूल में सावित्रीबाई फुले जयंती का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती गायत्री रामटेके मॅम भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्य कु. मोना मेश्राम मॅम स्कूल के संस्थापक माननीय श्री हेमंत मानकर सर, स्कूल के शिक्षा विभाग प्रमुख कु.सीमा आमटे मॅम, उपमुख्याध्यापक श्रीकांत वनकर सर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। स्कूल के बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें Savitribai fule सावित्रीबाई के जीवन पर आधारित एकांकिका माननीय गायत्री रामटेके मॅम इन्होने प्रस्तुत किया तथा कक्षा आठवी के बच्चो ने नृत्य प्रदर्शन किया एवं सावित्रीबाई के जीवन पर आधारित गीत वनिता रंगारी मॅम ने गाया इस तरह से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम का संचालन सपना चालखुरे मॅम तथा आभार प्रदर्शन उषा मैडम ने किया।
इस तरह सावित्रीबाई फुले इनकी जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ।