बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 बल्लारपुर के शासकीय अनाज भण्डारगृह में हमाली करने वाले हमालो ने मजदूरी बढ़ने के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल घोषित किया है आज एक नवंबर की सुबह से काम बंद आंदोलन किया ।
👉 बल्लारपुर के शासकीय गोदाम में 2014 से प्रति बोरी चार रुपए दर से हमाली सतत दी जाती रही है किंतु इसमें प्रावधान प्रति वर्ष पांच प्रतिशत हमाली बढ़ाने का था किंतु ठेकेदार द्वारा मनमानी किए जाने के विरोध में एक नवंबर से बंद घोषित सरकार व ठेकेदार को चेताया है । इस बंद में स्थानीय सभी हमाल कामगार खम्हन शाहू , शेख शफी , भास्कर तेलमे , डोमन पटेल , अंगद पटेल ,शेख छोटू , मंगेश देशाकर आदि सहभागी रहकर बंद को सफल बनाया है ।
