बल्लारपुर( रमेश निषाद)
👉 वेकोली के बल्लारपुर एरिया में स्थित ( सीएमपीएल ) चड्ढा मिटटी कंपनी में एक नवंबर से वाहन चालक ,आपरेटर आदि कामगारों ने काम बंद कर भूख हड़ताल में पावनी- २ में पेंडाल लगाकर बैठे है ,इनकी प्रमुख मांगो में दीपावली बोनस मिलना चाहिए , वेजबोर्ड के अनुसार वेतन मिलना चाहिए , पेमेंट स्लिप मिलनी चाहिए , बैंक खाते से वेतन मिलना चाहिए ,आठ घंटे काम होना चाहिए व महीने में चार छुट्टी रहना चाहिए आदि मांगो को लेकर कामगारों ने काम बंद कर भुखहड़ताल पर बैठे है ।
hunger strike
👉 कामगारों का शोषण किया जा रहा है लगातार बारह घंटे काम लिया जा रहा है वेतन कम ,काम ज्यादा लिया जाता है इस मिट्टी कंपनी में कामगारों का आर्थिक व मानसिक शोषण किए जाने का आरोप स्थानीय कामगारों ने सीएमपीएल कंपनी पर लगाया है।
