बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 बल्लारपुर में स्थित पोस्ट आफिस में विगत कई दिनों से चक्कर काट रहे थे लोग, Money Transfer मनी ट्रांसफर व आर्थिक व्यवहार से जुड़े सभी काम लगभग दस दिनों से बंद बताए जा रहे है जिस कारण वश नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है संबधित विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती , लोग रोजाना सुबह से चक्कर काट काट कर परेशान हो जाते किंतु जब भी पोस्ट आफिस में आओ तब link fail लिंक फेल होने की दुहाई देकर वापिस भेजा गया कुछ लोग पेपर मिला परिसर में स्थित पोस्ट आफिस में पहुंचकर अपने बच्चों को पैसे भेजे है ।
Post Office
👉 स्थानीय संवाददाता उप डॉकपाल राजेंद्र अक्केवार से मिलकर बातचीत कर जानकारी अर्जित की है , उपडॉकपाल ने बताया कि Technical Problems तकनिकी समस्या के कारण लिंक फेल हुआ है जिसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारी से की है, उसे सुधारने का काम शुरू है उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि सोमवार से लोगो को कोई तकलीफ़ नहीं होगी सभी काम सुचारू रहेंगे, अन्य बाकी पोस्ट से जुड़े कार्य शुरू होने की जानकारी सहायक पोस्ट मास्टर ने दी है ।
