बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 बल्लारपुर क्षेत्र अंतर्गत आनेवाली सास्ती खुली खदान में पहली पाली में खदान से कोयला ऊपर लाने के दौरान अचानक होल्पैक डंपर Holpack dumper में आग लगी देख आपरेटर कुंबडे ने तुरंत बाजू में कोयला भरा डम्मफर खडाकर अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित किया , सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध होते होते डंपर का कैबिन जलकर राख होने की जानकारी सूत्रों से आई है ।
Wcl Sasti
👉 आज रविवार सुबह 10:05 बजे की सतरा नंबर के स्टॉक की घटना बताई जा रही है सास्ती खुली खदान से कोयला डंफर में भरकर लाने के दौरान यह हादसा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था योग्य नहीं होने से वाहन जला है वेकोली के अग्निशामक टैंकर ने आग बुझाई, इस विषय की जानकारी मैनेजर दयाकर से लेने पर उन्होंने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ मात्र दस हजार के आसपास नुकसान होने की जानकारी उन्होंने दी है । इस खुली खदान open coal mine के स्टॉक से रोजाना कोयला चोरी, खड़ी पीसी मशीनों व वाहनों से कलपुर्जे, डीझल, बैटरी ,टायर ,केबल आदि की चोरी की वारदाते होती रहती है ।

