बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 स्थानीय मौलाना आजाद वार्ड के आजाद चौक में कुछ आसामाजिक तत्व द्वारा पीपल के वृक्ष के निचे बैठकर गांजा cannabis जैसे मादक पदार्थों का सेवन करते देखे जा रहे है जिसका स्थानीय बच्चो पर बुरा प्रभाव ना पड़े इसके लिए शिवसेना के युवा व कर्मठ नेता कैलाश मोटघरे ने लिखित शिकायत युक्त निवेदन बल्लारपुर के थानेदार को दिया है थानेदार उमेश पाटिल ने तुरंत पुलिस टीम को कार्यवाही के लिए परिसर में जाने के आदेश दिए । Drugs
👉 इस परिसर में दिन रात शराब बिक्री होते रहती है अवैध शराब बेचनेवालो ने तो घर को ही मधुशाला ( बियरबार ) बना रखा है ,मौलाना आजाद वार्ड परिसर में शुरू शराब व गांजे पर अतिशीघ्र कार्यवाही करने की मांग कैलाश मोटघरे ने कि है साथ में नगर सेवक सिक्की यादव ,प्रदीप गेडाम व अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे समय रहते उचित कार्यवाही नहीं हुई तो इस परिसर में गंजेडियो व शराबियों की फौज तैयार हो जाएगी ।
