प्रतिनिधी/रमेश निषाद
बल्लारपूर - दि:26/11/2021को संविधान दिन के निमित्य साँची महिला बुद्ध विहार,बल्लारपुर व शिक्षण सभापती मा.सौ.सारिका कनकम जी के संयुक्त विद्यमान से Constitution Day भारतीय संविधान दिन के निमित्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन साँची महिला बुद्धविहार, डॉ.आंबेडकर वार्ड,बल्लारपुर में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में मा.सौ.सारिका कनकम (शिक्षण सभापती,नगर परिषद,बल्लारपुर) व सतीश कनकम (शहर सचिव,भाजपा,बल्लारपुर ) प्रमुखता से उपस्थित थे।संविधान दिन के निमित्य संविधान दिवस पर भाषण स्पर्धा, संविधान प्रश्न मंजूषा, नृत्य स्पर्धा इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस कर्यक्रम में असंख्य बालक व बालिकाओं ने प्रमुखता से भाग लिया। इन विविध कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को मुख्यअतिथियो के द्वारा पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया और उन्हें प्रोसाहित किया गया।उपस्थित मान्यवरों ने संविधान के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए संविधान की अधिक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुखता से सौ.पंचशिलाताई वेले, सौ.वनिता वेले, सौ.खेकारे ताई, सौ.चिकटे ताई, सौ.अर्चना खरतड जी,सौ.दीक्षाताई मानकर, सौ.भावना पडवेकर, सौ.सोनल घोरगाटे, सौ.नीतिमा सुखदेवे, सौ.इंदु धोंगडे, सौ.अलोने ताई, कु.स्नेहा वेले, कु.दीक्षा धोंगडे, कु.प्रमिला गोंडाने, सौ.गीता बहुरिया, अंजू बहुरिया, नीलेश वेले, कशिश वेले, शुभम चिकाटे, रक्षित चिकाटे,श्रीकांत पेरका, श्रेयांश जैस्वाल, ईश्वर पेरका इत्यादि असंख्य बांधव उपस्थित थे।
