प्रतिनिधी/रमेश निषाद
बल्लारपुर : कांग्रेस के सदस्य बनाओं अभियान का शुभारंभ जिले के पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार के हाथों सोमवार को स्थानीय गांधी भवन में हुआ. इस मौके पर उन्होंने भाजपा की नीतियों पर जोरदार प्रहार करते हुए उसे शिकस्त देने के लिए बल्लारपुर को सबसे अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता वाला शहर बनाने का आह्वान किया.साथ ही लक्ष्य को प्राप्त करने का तरीका भी बताया.
इस मौके पर मंच पर जिला मध्यवर्ती बैंक के अध्यक्ष संतोष रावत,कांग्रेस के पू्र्व चंद्रपुर शहर जिलाध्यक्ष नंदू नागरकर, बल्लारपुर के घनश्याम मुलचंदानी, करीम भाई, डॉ. रजनी हजारे, देवेन्द्र आर्य, अश्विनी खोब्रागडे, अफसाना परवीन, अधि मेघा भाले विराजमान थे.
वडेट्टीवार ने कहां कि भाजपा की विचारधारा मनुष्य को मनुष्य से तोडनेवाली है. जबकि कांग्रेस सबकों साथ लेकर चलनेवाली है. हर मनुष्य को जीने का अधिकार मिलना चाहिए. लेकिन भाजपा के शासनकाल में जिस तरह महंगाई, बेरोजगारी बढी है, आवाज उठानेवालों को कुचला जा रहा है, उससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. यह स्थिति बदलने के लिए भाजपा को सत्ता से उखाड फेकना होगा. इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुट हो काम पर लग जाएं. हर वार्ड में दो समन्वयक व इक्कीस सक्रीय सदस्य बनाए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि इस बार नगर परिषद में हम निश्चित रूप से सत्ता में आएंग़े. बस कांग्रेस के विचारधारावाले लोगों को ही नगर परिषद में लाने का संकल्प करके सभी काम में लग जाएं. इस मौके पर पूर्व नगर सेवक सुरेश चौधरी सहित सैकडों महिला- पुरूष कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया. जिनका वडेट्टीवार के हाथों कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया. इस समय वडेट्टीवार ने कांग्रेस भवन के लिए 5 लाख देने की घोषणा की.
कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नगरसेवक सहित अल्पसंख्यक सेल बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुक्कदर, शहर अध्यक्ष ताहेर हुसेन, जयकरणसिंह बजगोती, डेविड कामपेल्ली सहित बडी संख्या में महिला- पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे.
बॉक्स
कांग्रेस भवन के लिए 5 लाख देने की घोषणा
कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष घनश्याम मुलचंदानी ने कांग्रेस भवन के स्थिति की ओर पालकमंत्री का ध्यानाकर्षण करते हुए इसके जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की.जिस पर विजय वडेट्टीवार ने तत्काल भवन के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की, जिसका सबने तालियां बजाकर स्वागत किया.

