संवाददाता/रमेश निषाद
बल्लारपुर - स्थानीय वैभव कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री हेमंत मानकर सर, सचिव श्रीमती रजिया खान मडम, स्कूल के मुख्याध्यापक श्री विजय शिंदे सर, स्कूल शिक्षा विभाग प्रमुख कुमारी सीमा आमटे मडम, उपमुख्याध्यापक श्री श्रीकांत वनकर सर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Children's day
कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के फोटो पर माल्यार्पण कर एवं उन्हें नमन करके की गई। शिक्षकों के द्वारा बच्चों के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं स्कूल में ऑनलाइन शिक्षा में सक्रिय रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। vaibhav convent ballarpur
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रेरणा गुरुकुंटावार ने किया एवम् आभार प्रदर्शन प्रियंका करूणाकर ने किया।
इस तरह बाल दिवस का कार्यक्रम सफल संपन्न हुआ।
