बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा रेल्वे मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित, रेल्वे चाईल्ड लाईन, बल्हारशाह की और से सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि, १४ नोव्हेंबर से २० नोव्हेंबर २०२१ तक चाईल्ड लाईन से दोस्ती तथा बाल अधिकार बच्चों के लिए सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया है ।
👉जन जागरूकता अभियान के उद्देश्य 1) बच्चों के अधिकारों और बच्चों पर हो रहे अत्याचारों की जानकारी देकर इस तरह के अत्याचारों को रोकना सभी की जिम्मेदारी है ,रेल्वे के संपर्क में आनेवाले जैसे गुमशुदा, शोषित बच्चे,घर से भागे हुए बच्चे, तस्करी किये गये बच्चे, काम में लगे बच्चे , खराब हालोतो में फसे बचे, देखभाल और सुरक्षा की जरुरत वाले सभी बच्चे को देखरेख एवं संरक्षण मिले ।
2) बच्चों पर हो रहे अत्याचारों विशेषकर यौन शोषण को सामाजिक कलंक के डर से छिपाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जानी चाहिए ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके।
3) बाल शोषण और उसके परिणामों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना।
4) अत्याचारों की जानकारी चाइल्ड हेल्प child help line लाइन-1098, पुलिस हेल्पलाइन police helpline- 100, रेलवे जी.आर.पी। हेल्प नंबर 1512, आर . पी. एफ .- 182 या स्थानीय पुलिस थाने में लोगों को जानकारी देने के बारे में जागरुक करने के लिए।
5) लोगों को समझाएं कि अनुशासन के लिए बच्चों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करना अनुचित है/
इस जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार दिनांक १४/११/२०२१ सुबह ठीक १०.०० बजे होणे वाला है, सभी नागरिकों से उपस्थित रहने का अनुरोध भास्कर ठाकुर ने किया है।
