बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉बल्लारपुर, चंद्रपुर जिला रेलवे यात्री एसोशियन बल्लारशाह द्वारा यात्रियों की विभिन्न मांगों तथा है विभिन्न समस्याओं को लेकर समाधान ढूंढने हेतु पत्र व्यवहार के माध्यम से जनआंदोलन किया जा रहा है. बल्लारशाह से मुंबई के लिए शाम में स्वतंत्र ट्रेन चलाए, बल्लारशाह से भुसावल फास्ट पैसेंजर सुबह चलाये, काजीपेठ_पुणे ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाये, नंदीग्राम एक्सप्रेस बल्लारशाह से शुरू की जाए, भाग्यनगरी एक्सप्रेस को बल्लारशाह तक विस्तार किया जाए, चांदाफोर्ट तक आनेवाली गोंदिया ट्रेन को बल्लारशाह तक विस्तार किया जाए आदि मांगों को लेकर आज शनिवार को बल्लारपुर नगर पालिका के समक्ष पोस्टकार्ड भेजो अभियान का शुभारंभ किया गया. आंदोलन में नागरिकों का जोरदार समर्थन प्राप्त हुआ है. सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए अभियान में हजारों नागरिकों ने पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्शाया. इस समय हजारों पाम्पलेट भी बांटे गए.
उक्त मांगों के जनता द्वारा हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड पूर्व केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहीर, विधायक सुधीर मुनगंटीवार, रेलवे बोर्ड चेयरमैन, रेलमंत्री , रेलवे राज्यमंत्री , मध्य रेलवेमहाप्रबंधक को प्रेषित किए जाएंगे।
👉इस अभियान मे संगठन के अध्यक्ष एवं जेडआरयूसीसी सदस्य श्रीनिवास सूंचूवार, संगठन उपाध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी सदस्य विकास राजुरकर, सहसचिव एवं स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य गणेश सैदाने, वरिष्ठ पत्रकार वसंत खेडेकर, ज्ञानेंद्र आर्य, रामेश्वर पासवान, राकेश बुरडकर, जगदीश परदेशी, किशोर इटंनकर, सुधाकर पारधी, सूरज वाकुड़कर, नितेश नायडू, रमेश निषाद, विजय तोटावार, शुभम बहुरिया, कुलदीप सुन्चुवार,संजय पारधी, प्रवीण राउत, प्रेम यादव, ज्ञानेश्वर उद्रके, दिनेश केशकर,आनंद तिवारी, राजेश कैथवास आदि समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।
