बल्लारपुर( रमेश निषाद)
👉 केमतुकुम की जिला परिषद स्कूल के मुख्य अध्यापक तुमडे द्वारा 4 अक्टूबर को नाबालिक आदिवासी सात छात्राओं के साथ अश्लील हरकत molested करने पर उसे बल्लारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में भेजा है , इस मुख्य अध्यापक को तुरंत फांसी की सजा hang till death दी जाए, केश कोर्ट में लड़ने की लिए सुयोग्य वकील करने , पोस्को pocso कायदा अंतर्गत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तुरंत मिले, यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए , कवड़जई गांव की लापता आदिवासी महिला के केश की सी आई डी जांच करवाने के लिए आज दोपहर एक बजे केमतूकुम गांव से एसडीएम कार्यालय बल्लारपुर तक करीब बीस सामाजिक संगठनाओ ने रैली निकाली जिसमें हजारों लोग शामिल हुए ।
👉 इस रैली का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य एड हरीश गेडाम ने किया साथ में धनराज कोवे , भरत आत्राम ,विजय कुमरे , प्रमोद बोरिकर ,अनीता ताई कुशाम ,अनिल सुरपाम आदि ने रैली का आयोजन किया है आज की यह रैली इतनी विशाल थी कि रैली एसडीएम कार्यालय में समा पना मुश्किल रहा तब भारी भीड़ ने नगर परिषद चौक में बैठकर चक्का जाम आंदोलन किया यह जाम करीब एक घंटे लगा रहा तहसीलदार संजय राइंचवार खुद भीड़ से मिलने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा में आकर निवेदन स्वीकार किया है और भीड़ को अतिशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
