संवाददाता/रमेश निषाद
बल्लारपुर : शहर के तिलक वार्ड निवासी एक वेकोलि कर्मी ने फांसी लगाकर तथा बामनी ग्राम के वार्ड नंबर एक निवासी एक व्यक्ति ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक नारायण खाड़े (56) तथा किशोर मडावी (42) हैं. Suicide
जानकारी के मुताबिक वेकोलि कालोनी क्वार्टर नंबर 26/8 निवासी नारायण खाडे ने सुबह 7 से 7:30 बजे के दौरान घर में ही फांसी लगा लिया. जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया. उसके आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला. वहीं बामनी के वार्ड क्रमांक 1 निवासी किशोर मडावी रविवार की शाम मामा तालाब में जाकर कुद गया. जिसका शव आज सोमवार की सुबह 6 बजे बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है. वह शराब का आदी था तथा मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.
