बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 बल्लारपुर के रविंद्र वार्ड में स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में स्थित न्यू आजाद युवा दुर्गा मंडल में नवरात्री पर्व पर मनमोहक देवी की मूर्ती सात अक्टूबर को स्थापित की गई इस दौरान प्रतिदिन सुबह शाम मंडल में आरती के लिए छोटी बच्चियां महिलाओं के साथ सहभागी होती रही कल 17 अक्टूबर को देवी विसर्जन के लिए मूर्ती उठाकर गाड़ी में रखी गई उतने में ही चार छोटी बच्चियां फूट फूट कर रोने लगी इतना ही नहीं बल्कि उन्हें शांत करवाने के लिए कुछ महिलाएं सामने आई फिर क्या था वो भी रो पड़ी पूरा माहौल गमगीन होता नजर आया मानो सच में किसी बाबुल के घर से बेटी की बिदाई हो रही हो । Farewell to the daughter
👉 रविंद्र नगर वार्ड के इस दुर्गा मंडल में छोटे छोटे बच्चों के सतत कार्यक्रम चलते रहे इसी के चलते बच्चों कि चहल पहल बनी रहती थी दिन भर कोई भी मंदिर में दर्शन के लिए आए तो यही बच्चियां उन्हें प्रसाद देती थी, पूजा पाठ की हर छोटी छोटी चीजों का बखूबी ख्याल रखती थी आज जैसे ही विसर्जन के लिए मूर्ती उठाई गई वैसे ही ये दस बारह साल की कन्याएं रोना शुरू कर दिया इन्हे शांत करवाती महिलाओं की आंखो से आंसू छलक आए, विसर्जन के लिए निकलने में करीब एक घंटे की देरी हुई, तदपश्चात हर्षोल्लास पूर्वक देवी विसर्जन किया गया सभी वार्डवासी विसर्जन में उपस्थित रहे ।
