संवाददाता/रमेश निषाद
बल्लारपुर - तेलंगाना के यात्रियों के लिये महत्वपूर्ण भद्राचलम-बल्लारशाह "रामगिरि" पैसेंजर के आज बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर आगमन होने पर अजय दुबे ZRUCC मेम्बर सेंट्रल रेलवे मुंबई व महासचिव भाजपा कामगार मोर्चा महाराष्ट्र के नेतृत्व में ट्रेन का स्वागत किया गया.लोको पायलट loco pilot जी एच थाय का पुष्पगुच्छ से सत्कार किया गया.गौरतलब है कि ये ट्रेन कुछ माह से साऊथ सेंट्रल रेलवे के सिरपुर कागजनगर स्टेशन तक ही आ रही थी.जिससे तेलंगाना आवागमन करनेवाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी. Ramgiri Passanger
कुछ दिनों पूर्व अजय दुबे ने 15 अक्टूबर तक ट्रेन शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी.आखिरकार रेल प्रशासन को बल्लारशाह तक ट्रेन का एक्सटेंशन करने का त्वरित निर्णय करना ही पड़ा.
इस मौके पर रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर उमाकांत दास, सी.सी.सी.ओ.आर. वेंकटेश्वरलू गुलशन शर्मा, कैलाश गुप्ता, सुजीत निर्मल,प्रभुदास तांड्रा अशोक सोनकर, चन्द्रशेखर पटेल, प्रेमकुमार हाड़के,प्रतीक बारसागड़े, आदित्य शिंगाड़े,रिंकू गुप्ता, श्रीकांत उपाध्याय, राकेश कांबले, कृष्णदत्त गुप्ता,आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे.
