बल्लारपुर ( रमेश निषाद)
👉 स्थानीय गणपति विसर्जन वर्धा नदी घाट पर हर वर्ष की भांति तेलगु भाषीय बंधुओ का बतुकम्मा देवी उत्सव समिति की ओर से सद्दुला बतुकम्मा का तीन दिवसीय(13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर ) त्योहार मनाया गया ,इस अवसर पर बतुकम्मा देवी की पूजा कर अंतिम पूजा दर्शन के लिए नदी घाट पर सभी महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे अपने बतुकम्मा देवी को रखकर पूरे श्रध्दा भक्ति के साथ गाना गाकर बतुकम्मा देवी ( गौरी ) माता की स्तुति की इस अवसर पर बतुकम्मा देवी उत्सव समिति की ओर सभी व्यवस्थाओं का नियंत्रण किया गया है।
Batukamma Devi
👉इस अवसर पर हजारों की संख्या में तेलुगु समाज व विभिन्न संघटना की महिलाएं सहभागी हुई व बतुकम्मा देवी के दर्शन किए इस अवसर पर बतुकम्मा देवी उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोहर दोतपेल्ली ने सभी उपस्थिति समाज बंधुओ को नवरात्रि बतुकम्मा देवी सद्दुला पंडुगा की शुभकामनाएं प्रदान की यहां पर समिति के पदाधिकारी व सभी सदस्य गण उस्थित रहे कार्यक्रम की सफलता के लिए एम. राजकुमार, शांतिकुमार गिरमिल्ला, प्रकाश दोतपेल्ली,गोपाल रेड्डी, रवि अनुसूरी, राजन्ना ईरुगुराला, किशन देवराज, के. प्रभाकर,जी. कनकय्या प्रयासरत रहे ।

