बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉अब तक जिले में शराब बंदी होने से दूसरे राज्यों व जिलों से शराब बल्लारपुर में आती रही किंतु जैसे ही शराब बंदी हटी वैसे ही बल्लारपुर की शराब के शौकीन पड़ोसी राज्य तेलंगाना से आकर शराब लेकर जाते हुए प्लेट फार्म क्रमांक एक पर स्थानीय आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने देशी शराब 360 नग (प्रति 90 एमएल) के साथ दो लोगों को धरदबोचा है ।
👉 घटना 23 अगस्त की सुबह 11 बजे एक नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते दो युवक एन राजू , रफीक अब्दुल सत्तार दोनों कागाजनगर निवासियों को दो बैग के साथ हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है 360 नग देशी शराब का मूल्य 10 हजार 800 सौ रुपए लगाया गया है यह कार्यवाही आरपीएफ पुलिस निरीक्षक महेंद्र मिश्रा व जीआरपी पुलिस के उपनिरीक्षक सैय्यद अहमद के मार्गदर्शन में एएसआई गोवर्धन केकाडे ,संदेश लोनारे ,गिरीश शेंद्रे आदि ने कार्यवाही को अंजाम दिया है आगे की जांच जारी है ।
