संवाददाता/रमेश निषाद
बल्लारपुर - पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण बल्लारपुर में हत्या, गैंगवार थमने का नाम नही ले रही है, सप्ताह भर पूर्व बीटीएस प्लाट में 2 हत्याएं, आपराधिक मामलों में लिप्त बोग्गा पर तलवार से हमला, नकली पिस्तौल से दहशत फैलाने की कोशिश की वारदातें शहर में बढ़ रही है जो कि चिंता का विषय है.
बल्लारपुर शहर के साथ ही चंद्रपुर में भी ऐसी वारदाते बढ़ रही है, भरी दोपहर में गोलीबारी, गैंगवार, तलवार से केक काटकर दहशत फैलाने की कोशिश बदस्तूर जारी है, मात्र पुलिस विभाग इन जैसे अपराधियो पर नकैल कसने के अलावा शांतिपूर्ण रवैया दिखा रही है।
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सोशल मिडियापर दहशत फैला रहे है इनपर अब कड़ी कारवाई की जाए ऐसी मांग नागरिक कर रहे है।
आज बल्लारपुर में मारोती उर्फ विक्की शंकर काकडे रा कन्नामवार वार्ड बल्लारपुर निवासी वेकोली कामगार की हत्या हुई।
मारोती की गर्दनपर तेज हथियार से वार किए जाने के निशान है, सास्ति पुलिया के समीप मारोती की लाश मिली है।
बल्लारपुर पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है।

