बल्लारपुर - भाजपा कामगार आघाड़ी है महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव अजय दुबे के नेतृत्व में तथा मोंटफोर्ट पालक संघर्ष समिति की जागरूकता से मोंटफोर्ट स्कूल की फीसवृद्धि एवं विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास से निकाले जाने की समस्या का निराकरण आज 2 जुलाई को तहसीलदार संजय राइंचवार की अध्यक्षता एवं जि प सदस्य एड हरीश गेडाम, संवर्ग विकास अधिकारी किरण कुमार धनकवडे,बामणी ग्रामपंचायत सरपंच सुभाष ताजने,गट शिक्षणाधिकारी वर्षा फुलझेले की प्रमुख उपस्थिति में बैठक संपन्न की गई।
कोविड काल मे स्कूल की पूरी फीस न भरने पर कुछ दिनों पूर्व स्कूल ने करीब दो सौ विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास से बाहर कर दिया.इस निर्णय में स्कूल की अधिकृत पालक समिति को कहीं भी विश्वास में नहीं लिया गया , पालक समिति ने इस के विरोध में शासन से गुहार लगाई जानकारी मिलते की भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने आगे बढ़ कर तहसीलदार बीडीओ आदि से संपर्क कर पालक एवं विद्यार्थियों पर हुये अन्याय को दूर करने का अनुरोध किया, जिसके तहत आज की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मोंटफोर्ट स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर एंथोनी में बच्चों को निकाले जाने पर अफसोस जताते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया,तथाआगे कोई भी निर्णय पालक समिति से चर्चा कर लेने, स्कूल में पालक समिति का बोर्ड लगाने तथा पूरी फीस भरने में असमर्थ पालकों को फीस में यथासंभव छूट देने का वचन दिया. बैठक में यह भी सुनिश्चित हुआ कि स्कूल प्रबंधन एवं पालक समिति की प्रथम समन्वय बैठक में गट शिक्षणाधिकारी वर्षा फुलझेले उपस्थित रहेंगी. बैठक में पालक संघर्ष समिति के पदाधिकारी, उपसरपंच शेख जमील,कैलाश गुप्ता,भाजयुमो विद्यार्थी आघाड़ी जिला महामंत्री प्रतीक बारसागड़े, अशोक सोनकर ,मनीष रामिल्ला रिंकू गुप्ता,श्रीकांत उपाध्याय,सहित पालक वर्ग उपस्थित थे ।

