चंद्रपूर - अति दुर्लभ रक्त ए2बी नेगेटिव रक्त को,
नागपुर, महाराष्ट्र के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल,नागपुर में भर्ती मरीज उज्जेर सिंह सऊद के लिए बेंगलूरु से फ्लाइट द्वारा नागपुर पहुंचाया ।
Rare Blood
बेहद दुर्लभ मिलने वाला इस रक्त के लिए मरीज को 3 से 4 दिन इंतजार करना पड़ा । चंद्रपुर से रक्त संयोजक रिंकु कुमरे ने काफी मशक्कत के बाद अमित जैन को कॉल करके ए2बी नेगेटिव इस ग्रुप के रक्त की व्यवस्था के लिए बोला ।
अमित जैन ने बेंगलूरु में मौजूद इस रक्त ग्रुप के डोनर शंकर नारायण और मधु कालीराजन से संपर्क किया और रक्तदान करने की अपील की । शंकर नारायण और मधु कालीराजन तुरंत आधे घंटे में लॉयन्स ब्लड बैंक बेंगलूरु पहुंचकर रक्तदान किया । Blood Bank
तत्पश्चात रक्त को कार्गो सर्विस के माध्यम से बेंगलूरु से नागपुर हवाई जहाज में भेजा गया ।
चंद्रपुर के रिंकु कुमरे और सरस्वती सऊद ने रक्त को मरीज तक पहुंचाकर मरीज की जान बचाने में अपनी अहम भूमिका अदा की ।
Blood
इस केस में विशेष सहयोग लॉयन्स ब्लड बैंक के सूरज भी रहा । मरीज के परिजनों ने रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और रक्तदाता का आभार व्यक्त किया ।
