बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 बल्लारपुर कोल फिल्ड लिमिटेड एरिया अंतर्गत आनेवाली सास्ती कोयला खदान कामगार सहकारी पत संस्था मे करोडो की हेराफेरी की घटना कुछ दिनों पूर्व प्रकाश मे आयी थी व्यवस्थापक मनोज मिश्रा पर संस्था के ही सभासद सैय्यद शहजाद अली ने आरोप लगाया, जिसके फलस्वरूप मनोज मिश्रा पर गुन्हा दाखल कर पत संस्था कार्यकारिणी को बर्खास्त कर प्रशासक नियुक्त किया गया. काफी समय गुजर जाने के बावजुद प्रशासक द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न करना आरोपी को शह देने की ओर इशारा कर रहा है। प्रशासक प्रफुल्ल भोयर सहित राजुरा सहायक निबंधक मुकुंद मेश्राम व अन्य राजुरा सहायक निबंधक कार्यालयीन अधिकारी का व्यवस्थापक मनोज मिश्रा पर मेहरबानी होने का व वरिष्ठ अधिकारीयो को सतत शिकायत करने पर भी यथोचित कार्यवाही न किये जाने से इस गोरखधंदे मे सहभाग होने की शंका सैय्यद शहैजाद अली ने व्यक्त की है.
Corruption
👉अली ने आरोप लगाया कि सभासदो को क्षमता से अधिक कर्ज दिया गया है वसुली न होने पर जाँच कर व्यवस्थापक व बर्खास्त संचालक अधिकारीयो से वसुली किये जाने की मांग की तथा गुन्हा दाखील करने बाद भी मनोज मिश्रा को निलंबित न करते हुये छुट्टी पर रखे जाने पर सवाल उठाया. संस्था की सन 2013 -2014 से 2020-2021 का लेखाजोखा की जाँच करने पर करोडो की फेराफेरी उजागर होने से इंकार नही किया जा सकता. व्यवस्थापक द्वारा करोडो की राशी इकठ्ठा करने के बावजुद प्रकरण को दबाने का प्रयत्न किया जा रहा है तथा जिन सदस्यो को जारी किये गये कर्ज मे हेराफेरी का मुद्दा उजागर होने से जारी सुची मे व्यक्तीगत संपर्क साध रकम दे मसला सुलझाने के प्रयास किये जाने का आरोप सैय्यद अली ने लगाया है। प्रशासक व सहकार विभाग द्वारा योग्य कार्यवाही न किये जाने पर मानद सभासदो द्वारा सभी अधिकारीयो के विरोध मे आंदोलन किये जाने की चेतावणी दी है. Coal Mine Employees
