बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 बल्लारपुर में सुनसान पड़े टीकाकरण केन्द्रो पर अचानक भीड़ जम गई, दरअसल लोगो में अफवा फैली है की २३ तारीख से सभी टीकाकरण केंद्र बंद होने वाले है और जिन्होंने टिका नहीं लगवाया है उन्हें १२०० से १५०० रुपये देकर टिका लगवाना पड़ेगा , इसीलिए पिछले तीन दिनों से टीकाकरण केंद्रों पर जम कर लोगो की भीड़ नजर आ रही है, लोग अपने सभी काम छोड़ कर टीकाकरण केन्द्रो की और दौड़ लगा रहे है, दरअसल चंद्रपुर जिले में टीकाकरण को रफ़्तार मिले इसीलिए ''मिशन कवचकुंडल '' अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर के हर मोहल्ले में अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र बनाये गए है जिसकी अंतिम तारीख २३ है, इस मिशन के तहत आशा वर्कर , आंगनवाड़ी सेविकाएं घर घर जाकर लोगो में जनजागृति कर रही है और २३ तारीख तक टिका लगवाने की अपील कर रही है।
Rumors
👉 बल्लारपुर शहर में सुनसान पड़े टीकाकरण केन्द्रो पर पिछले तीन दिनों से भीड़ जुटी है, लोग टिका लगवाने के लिए अपने सभी काम छोड़ कर कतार में लगे है, लोगो का कहना है की उन्हें बताया गया की २३ तारीख से सभी टीकाकरण केंद्र बंद हो जायेगे , जिन्होंने टिका नहीं लगवाया है उन्हें बादमे १२०० से १५०० रुपये देकर टिका लगवाना पड़ेगा, इसीलिए लोगो में अफरातफरी मच गई और टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ जमने लगी , लोगो का कहना है की उन्हें ये बात जनजागृति करने आये आशा वर्कर , आंगनवाड़ी सेविकाओ ने बताई।
Corona vaccination
👉लोगो में ये अफवाह क्यों फैली , क्या है इसके पीछे की असली वजह ये जानने के लिए हमने अला अधिकारियो से बात की , आज छुट्टी का दिन होने से अधिकारियो की हमसे मुलाकात तो नहीं हो पाई लेकिन बल्लारपुर शहर नगर पालिका के मुख्याधिकारी विजयकुमार सरनाईक ने फोन पर हमें बताया की पुरे जिले में टीकाकरण की रफ़्तार बढ़ाने और शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए ''मिशन कवचकुंडल '' अभियान चलाया जा रहा है , इसके लिए आशा वर्कर और आंगनवाड़ी सेविकाएं घर घर जाकर लोगो में टिका लगवाने को लेकर जनजागृति कर रही है, इस अभियान के तहत शहर में ६ नियमित टीकाकरण केन्द्रो के अलावा ८ नए टीकाकरण केंद्र बनाये गए है जो की २३ तारीख तक ही शुरू रहेंगे , जनजागृति करने गई आशा वर्कर , आंगनवाड़ी सेविकाओ ने लोगो को बताया की ये ८ टीकाकरण केंद्र २३ तारीख को बंद हो जायेगे इसीलिए लोग जाकर जल्द से जल्द टिका लगवाए , लेकिन लोगो ने इसका अलग ही मतलब निकाल लिया और पुरे टीकाकरण केंद्र बंद होने की अफवा फ़ैल गई ऐसा हमें मुख्याधिकारी ने जानकारी दी.
👉शहर में नियमित रूप से चल रहे ६ टीकाकरण केंद्र शुरू रहने वाले है, लेकिन लोगो में फैली अफवाह के कारन टीकाकरण में तेजी जरूर आ गई और पिछले तीन दिनों से लगातार प्रति दिन २००० लोगो को टिका लगाया जा रहा है, बल्लारपुर शहर में अभी तक मात्र ५६ प्रतिशत टीकाकरण हुआ है, लेकिन अब इस अफवाह से टीकाकरण में तेजी आने की उम्मिद लगाई जा सकती है।
