बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉बल्लारपुर तहसील के येनबोडी में बिना टी पी के मुरुम भरे दो हायवा ट्रक पर उपविभागीय अधिकारी डॉ दीप्ती सूर्यवंशी ने कि बड़ी कार्यवाही दोनों हायवा ट्रक को बरामद कर तहसील कार्यालय में लगाया गया है ,पलसगांव में तेंदूपत्ता Tendupatta गोदाम का बाधकाम तेज गति से शुरू है , जिसमें राजूरा के चुनाला से मोरम गोंडपिपरी की टीपी पर येनबोड़ी में मोरम खाली कर प्रशासन की आंखो में धूल झोंकने का कार्य बदस्तूर जारी है ।
Sand Mafia Ballarpur
👉 25 सितंबर को मनोरा , किन्हीं , इटोली , कावडजई , येनबोड़ी ,पलसगांव में किसानों की फसल का मुआयना कर वापिस बल्लारपुर आते समय पलसगांव -- येनबोड़ी रास्ते में तेंदूपत्ता गोदाम का निर्माण कार्य शुरू है जहां पर रेती , मुरुम बड़ी मात्रा में लाई जा रही थी यह देख उपविभागिय अधिकारी डॉ दीप्ती सूर्यवंशी के आदेश पर वहां खड़े दोनों हायवा ट्रक क्रमांक एमएच 34 बीजी 9098 व एमएच 40 एन 2249 की जांच करने पर बिना टीपी होने के कारण दोनों ट्रकों को बल्लारपुर तहसील कार्यालय में लगाया गया है पलसगांव में गोदाम के पास दस ब्रास रेती व पांच ब्रास गिट्टी को भी जब्त कर कार्यवाही की है, यह कार्यवाही पलसगांव की पटवारी शकुंतला कोड़ापे व शंकर खारुरे ने की है।
👉 बल्लारपुर तहसील के किन्हीं नाले, कडमना जंगल से पलसगांव, कोठारी आदि क्षेत्रों से अवैध रेती की तस्करी शुरू है, उसी प्रकार दूसरी घटना में एक ट्रैक्टर को सप्ताह भर पुर्व पकड़कर कार्यवाही की गई है ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 34 बीआर 1817 को बामनी रोड से पकड़ा गया है ।
