बल्लारपुर( रमेश निषाद)
👉 केंद्रीयमंत्री व महाराष्ट्र के पुर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे द्वारा कि गई टिप्पणी पर राज्य सरकार ने तुरंत कार्यवाही करने व भोजन करते राणेजी के साथ हुई बदसलूकी का बल्लारपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जाहिर निषेध करते है , देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिवसेना ,कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा कितना जहर उगला जाता है क्या यह अब भाजपा ने बर्दास्त करना चाहिए ? ऐसे वक्तव्य महाराष्ट्र वन विकास महामंडल के पुर्व अध्यक्ष चंदन सिंह चंदेल ने व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का निषेध किया है ।
News 34
👉 आज सुबह 12 बजे नगर परिषद परिसर में भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर ने राज्य सरकार का निषेध किया है, इस समय नगर परिषद अध्यक्ष हरीश शर्मा , भाजपा शहर अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जेष्ठ नेता शिवचंद्र द्विवेदी, रेणुका दूधे, वैशाली जोशी, बुच्चया कंदीवार,देवेंद्र वाटकर ,सतीश कनकम, नगर सेवक दासरफ येलैया, नगर सेविका सुवर्णा भटारकर ,एड रणंजय सिंग , समीर केने , मुन्नासिंह ठाकुर , सलीम अहमद, प्रकाश दोतपेल्ली,घनश्याम बुरडकर ,आदि भारतीय जनता पार्टी के नेता व असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई यह पर बल्लारपुर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहा ।
