बल्लारपुर - आम आदमी पार्टी बल्लारपुर के संयोजक रविकुमार पुप्पलवार इनके नेतृत्व में शहर के शिष्टमंडल ने साथिनीय पोलिस स्टेशन के निरीक्षक पाटिल साहब के मार्फत जिल्हा अधीक्षक जी को ज्ञापन सोपा गया पाटिल साहब से भेंट कर बल्लारपुर के सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई, बड़े-बड़े क्राइम की वजह से बल्लारपुर शहर चर्चा में रहता है और अभी चंद्रपुर जिल्हे में दारू चालू होने की वजह से बल्लारपुर शहर में तनाव और डर का माहौल बना हुआ है, भविष्य में कोई बडी अनहोनी या गैंगवार जैसे कोई भी क्राइम होने से पहले बल्लारपुर शहर को सुरक्षित रखने के लिए, जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है, शहर में सभी मुख्य चौराहो और मेन रोडो पर योजना कर के CCTV कैमरे त्वरित लगाए जाए और लगाए जाने वाले CCTV कैमरो का मेंट्स वक़्त पर होना चाहिए यह योजना भी बनाए, अभी यह सुविधा बल्लारपुर के जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, यह जानकारी देते हुए, "आप" बल्लारपुर के तरफ से बल्लारपुर शहर के लिए CCTV की मांग की गयी।
ज्ञापन सोपते वक़्त शहर अध्यक्ष- रविकुमार पुप्पलवार, शहर उपाध्यक्ष- अफज़ल अली, शहर सचिव- ऍड. पवन वैरागड़े, शहर कोषाध्यक्ष- आसिफ शेख, क्रांतिकारी साथियों में सुदाकर गेडाम, राकेश वडसकर, समशेरसिह चौहान, अवदेश तिवारी, विक्की झांबरे, उमेश काकड़े, सुमित ताकसांडे, शेखर तेलरांडे, कृष्णा मिश्रा, आनंद चाहारे और इत्यादि उपस्थिति थे।
