बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 बल्लारपुर में बढ़ रही गुन्हेगारी को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अपने कार्य को अंजाम दे रही है देशी कट्टा , तलवार , घातक हथियारों की छानबीन में जुटी पुलिस को शांतिनगर निवासी युवक ने अपने व्हाट्स आप के स्टेटस में पिस्तौल के साथ फोटो डालने से पुलिस खोजबीन करने पर नकली पिस्तौल के साथ में चार युवकों को पूंछताछ के पुलिस स्टेशन में लाया गया है पिछले दिनों निर्भय पेट्रोल पंप में नकली पिस्तौल दिखाकर 26 सौ रुपए नगद व पांच सौ रुपए का मोटर सायकिल में पेट्रोल डालकर लूटने की घटना हुईं थीं जिसके आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई ।
👉 बल्लारपुर पुलिस ने करीब चार नकली पिस्तौल अब तक जब्त किए है बताया जाता है कि कुछ युवक नकली पिस्तौल शोशल मीडिया में दिखाकर शहर में दहशत फैलाने कि जानकारी पुलिस को मिलते ही आज पप्पू उर्फ अजगर मोहन गायकवाड़ (24 )रा रवींद्र वार्ड , अजय सुखदेव राजेस (21) रा रेल्वे क्वाटर आरबी एफ 89 , रोहित सुरेश गिरी (18) शांतिनगर वार्ड और एक अन्य को पुलिस स्टेशन में लाकर कड़ाई से पूछताछ कर छोड़ा गया है ।

