भद्रावती (सं.). तहसील के घोसारी गांव में खर्रा लेने की एक महिला के साथ गांव के विनायक बबन नगराले ने (40) ने दुष्कर्म किया. 13 जुलाई की रात 9 बजे की घटना की शिकायत पीडित ने आज भद्रावती थाने में दर्ज करायी. इस आधार पर पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोसारी गांव की एक विवाहित महिला रात के समय पर खर्रा लेने गई थी. रात में अंधेरा होने पर उसी गांव के विनायक बबन नागराले (40) ने महिला से पूछा कहां गई थी और एकांत पाकर उसे जबरन उठाकर पास के एक खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया. महिला के चिल्लाते ही उसका बेटा और पति दौड़ पड़े. इसलिए आरोपी वहां से भाग गया. 14 जुलाई को पीड़िता ने भद्रावती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी विनायक नागराले को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके पहले 11 जुलाई को भद्रावती के डोलारा तालाब निवासी अशोक नत्थू वनकर को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था.
