चंद्रपूर - चंद्रपूर में कोरोना की स्थिति बेहद नियंत्रण में है. प्रशासन के निरंतर प्रयासों से यहां के हालात राज्य में अन्य स्थानों की अपेक्षा सामान्य है. ऐसे में यहां के व्यापार की समय सीमा बढ़ाने की फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज की मांग को प्रशासन ने अनुकूल प्रतिसाद दिया है। आगामी एक अगस्त से इसकी समय सीमा बढ़ा कर देने का आश्वासन दिया है. अब रात नौ बजे तक व्यापार को अनुमति होगी.
एफटीसीअाई ने चंद्रपूर के स्थिति का आकलन कर व्यापारियों को होनेवाली परेशानी का अध्ययन किया. सुबह से दोपहर चार बजे तक ही रखी गई पाबंदियों के कारण व्यापारी सांसत में पड़ गए थे. क्योंकि समय कम होने से भिड़ बढ़ रही थी. वहीं समय बढ़ा दिया जाए तो बारह घंटो में ग्राहक विभाजित होंगे, इससे भिड़ भी कम होगी और नियमों का भी पालन होगा. व्यापारियों की मुश्किल और प्रशासन के नियमो का पालन में समन्वय की बात एफटीसीअाई ने अवगत कराई। इसी मुद्दे को लेकर फेडरेशन ऑफ ट्रेड कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चंद्रपुर पदाधिकारीयो ने गुरुवार, २९ जुलाई को पालकमंत्री विजय वडट्टीवार एवं जिलाधिकारी गुल्हाने को निवेदन दे कर व्यापार की समय सीमा बढाकर सुबह 7 से रात 9 बजे तक करने के हेतु निवेदन दिया. पालक मंत्री ने सकारात्मक प्रतिसात देते हुए 1 अगस्त से समय सीमा बढ़ाने का आश्वासन दिया है.
निवेदन देनेवाले प्रतिनिधि मंडल में रामजीवन परमार, सुमेध भाऊ कोत्तपल्लीवार,गिरीश उपगनलावर,गोपाल सारड़ा,राकेश तहलियानी, व्यंकटेश उपगनलावर,दिनेश नाथवानी,फखरी भाई,लक्ष्मीनारायण(मुन्ना) चांडक आदि शामिल थे.

