प्रतिनिधी/रमेश निषाद
बल्लारपुर : एक वृध्द महिला ने वर्धा नदी पुल से कूदकर Suicide आत्महत्या कर ली. महिला की आयु 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है. उसकी पहचान नहीं हो पाई है. उसके हाथ पर अस्पष्ट रुप से सुभद्रा लिखा है.
एपीआई शैलेंद्र ठाकरे ने बताया कि यह वयोवृद्ध महिला शाम 4 बजे के करीब वर्धा नदी के पुल पर गई और छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया. यह महिला साड़ी और लाल स्वेटर पहने हुए है.उसके हाथ पर अस्पष्ट रूप से कुछ गोदा गया है. जो भी इस महिला को पहचानता है वह बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में सूचित करें.
