प्रतिनिधी/रमेश निषाद
बल्लारपूर - महाराष्ट्र के विकास पुरुष लोकनेता पूर्व वित्त नियोजन व वन मंत्री लोक लेखा समिति के अध्यक्ष वर्तमान विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा के प्रमुख उपस्थिति में काशीनाथ सिंह भाजपा शहर अध्यक्ष की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में से अति महत्वपूर्ण उज्जवला गैस योजना जो देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी की अनोखी पहल महिलाओं के सम्मान में जारी किया गया है। ujwala gas
भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर तथा महालक्ष्मी गैस एजेंसी बल्लारपुर के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता वीरेंद्र उर्फ मुन्ना श्रीवास के अथक प्रयासों से उनके नियोजन में उज्जवला गैस योजना की लाभार्थी महिलाओं को उज्जवला गैस योजना के तहत गैस वितरण का कार्यक्रम बल्लारपुर शहर के भगत सिंह वार्ड में किया गया कार्यक्रम कोरोना को देखते हुए सिर्फ लाभार्थियों को ही बुलाया गया था जिससे कि कार्यक्रम स्थल पर ज्यादा भीड़ ना हो इसलीये सभी ने मास्क सेनिट्राईजर इत्यादि नियमों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए लाभार्थी महिलाओं ने नरेंद्र भाई मोदी, सुधीर मुनगंटीवार भाजपा बल्लारपुर व लक्ष्मी गैस बल्लारपुर को शुभकामनाएं दिया वह उनका आभार माना।
