बल्लारपुर( रमेश निषाद)
👉 स्थानीय भगत सिंह वार्ड में स्थित वर्धा नदी तट के छठ घाट पर डूबते सूरज को हजारों महिलाओं ने अर्घ देकर भगवान सूर्य की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा की है , यह व्रत तीन दिवसीय होता है महिलाएं अपने पुत्र के लिए यह निर्जला व्रत रखती है बिहार राज्य का सबसे बड़ा पर्व है पूजा की सामग्री में गन्ना लगभग सभी प्रकार के फलों से सजी टोकनी परिवार के सभी छोटे बड़े लोग साथ बैंड बजे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक यह पर्व मनाते है ।
👉 आज छठ घाट पर महाराष्ट्र वनविकास महामंडल के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह चंदेल , नगर परिषद अध्यक्ष हरीश शर्मा , पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल , जेष्ठ भाजपा नेता शिवचंद द्विवेदी , पुर्व नगर सेवक मीना द्विवेदी , श्रीनिवास सुंचुवार , विकास राजुरकर, नगर सेवक राकेश यादव , रामकृपाल निषाद , राजू निषाद उर्फ ठप्पा ,जवालाप्रशाद बाथव आदि ने छठ घाट पर छठी मईया की पूजा करने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं प्रदान की है।

