बल्लारपुर( रमेश निषाद)
👉 स्थानीय रविन्द्र नगर वार्ड में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में न्यू आजाद युवा दुर्गा मंडल द्वारा नवरात्री पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया कल विजया दशमी Vijaya dashami के दिन विशेष आरती पूजा पश्चात कन्या भोजन व महाप्रसाद का आयोजन किया गया जहां नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ है हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजक टिम की प्रशंसा की है , इस मंडल की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही लगातार नौ दिनों से देवी दर्शन व आरती के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही ,नगर परिषद अध्यक्ष हरीश शर्मा व भाजपा शहर अध्यक्ष काशीनाथ सिंह,नगर सेविका पुनम मोड़क आरती में सहभागी हुए ।
Hanuman temple
👉 बल्लारपुर के कारवां रोड पर स्थित न्यू आजाद युवा दुर्गा मंडल के महाप्रसाद कार्यक्रम की सफलता के लिए कैलाश मोटघारे ,सिद्धार्थ रंगारी, मितलेश विश्वकर्मा ,राजकुमार श्रीवास्तव , रामप्रकाश त्यागी, कोकुलवार , रमेश गुप्ता,गया पाल , शुभम निषाद ,श्रीखान विश्वकर्मा ,श्यामबाबू वर्मा , हरिप्रसाद निषाद , गोलू करमनकर , अनवर खान , बिरेंद्र , निखिल , प्रतीक ,हृतिक पाल ,केतन त्यागी आदि प्रयासरत रहे ।
