बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में समाज सेवी व पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष लखनसिंह चंदेल ने समाज के सामने एक बहोत बडी मिसाल पेश कि है, स्कूल में पढ़ रहे गरीब परिवार के बच्चो के पढ़ाई का नुकसान ना हो इसीलिए 10 लाख रु देकर स्कूल school fees के सभी गरीब बच्चो की पूरे एक साल की फीस भर कर बच्चो और उनके परिवार वालो को बड़ी राहत दी है, कोरोना और लॉक डाउन lockdown के कारण पालक अपने बच्चो की फीस जमा करने में असमर्थ थे ऐसे में लखनसिंह चंदेल ने आगे आकर समाज के सामने एक उदाहरण पेश किया है बल्लारपुर में रहनेवाले 75 वर्षीय लखनसिंह चंदेल एक व्यापारी है और प्रभु साईनाथ देवस्थान मंडल के अध्यक्ष है , अक्सर वो तन मन और धन से गरीबों की मदत के लिए आगे रहते है, वे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े है, कोरोना corona काल में उन्होंने रोजाना कई भुको को खाना खिलाया, जरुरत मंदो की मदत की, वो अक्सर कई सामाजिक कार्यो में अग्रसर रहते है ,और आज उन्होंने अपनी और से १० लाख रुपये देकर गरीब परिवार के बच्चो की स्कूल फ़ीस जमा की है ताकि बच्चे पढाई से वंचित न रहे , ये समाज के लिए बहोत बड़ा उदहारण है, लखन सिंह ने बल्लारपुर की अन्य सभी कान्वेंट स्कूलों को भी सभी बच्चों की फीस माफ करने व शिक्षा का व्यवसायीकरण नहीं करने की नसीहत दी है ।
👉 आज साईं बाबा ज्ञानपीठ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व वित्तमंत्री विधायक सुधीरभाऊ मूनगंट्टिवार के हाथों स्कूल प्रबंधन को दस लाख का चेक दिया गया है इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र वनविकास महामंडल के पुर्व अध्यक्ष चंदनसिंह चंदेल , नगर परिषद अध्यक्ष हरीश शर्मा, प्रभु साईं बाबा देवस्थान के अध्यक्ष लखन सिंह चंदेल, प्रा. वाचस्पति सर , तहसीलदार संजय राईंचवार ,थानेदार उमेश पाटिल ,गुलाब सिंह चौव्हान ,प्रभाकर गजेट्टीवार ,मुख्याध्यापिका किरण चंदेल आदि मंच पर विराजमान रहे कार्यक्रम में स्वप्निल दोंतुलवार,शिवचंद्र द्विवेदी, काशीनाथ सिंह, समिर केने, जसवंत सिंह, मनोज खत्री, तेजिंदर दारी, संजय कोपरकर ,स्कूल शिक्षक शिक्षिकाए, विद्यार्थी व पालकवर्ग भारी मात्रा में उपस्थित रहे पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष लखन सिंह चंदेल के कार्यों की प्रशंसा सुधीर भाऊ ने की है और गोंडवाना विद्यापीठ से द्वितीय आए मेक्यानिकल इंजिनियर शुभम राजभर को सम्मानित किया है। कार्यक्रम का प्रस्ताविक मुख्याध्यापिका किरण चंदेल ने किया संचालन व आभार प्रदर्शन प्रशांत दोंतुलवार ने किया है ।
