बल्लारपुर (रमेश निषाद)
👉 देश में बढ़ती महगाई के कारण आम आदमी का जीना दूर्भर हो गया है पेट्रोल , डिझेल , रसोई गैस व घरेलू राशन आदि भ महंगा होने से गरीब ना तो जी सकता है और ना ही मर सकता है , मोदी सरकार की महंगाई की मार झेलने को गरीब स्तर के लोग मजबुर है जिसके विरोध में आज दोपहर नगर परिषद चौक में शिवसेना के जिला अध्यक्ष संदीप गिरे , नगर सेवक सिक्की यादव ,कमलेश शुक्ला ,प्रदीप गेडाम , प्रभाकर मुरकुटे , बाबा शाहू , एड. प्रणय काकडे, कैलाश मोटघरे, रामू मेदरवार, ओमप्रकाश राऊत, पुर्व नगर सेविका सुवर्णा मुरकूटे,मीनाक्षी गलगट, ज्योती गहलोत ,कल्पना गोरघाटे आदि के मार्गदर्शन में महगाई के विरोध में मुंडन कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
👉मोदी सरकार के विरोध में चूल्हे पर रोटी पकाकर , गरीब किसान आत्महत्या करने का दृश्य, बैल बंडी लेकर तहसील कार्यालय में शिवसेना ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा निवेदन, महंगाई के विरोध में बल्लारपुर के ग्यारह शिवसैनिकों ने मुंडन कर महगाईं का विरोध प्रदर्शन किया है, केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी व भाषणबाजी की गई ,यहां शिवसेना के नगर सेवक, पुर्व नगर सेवक व नगर सेविका, नगर परिषद सभापती, पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता व महिलाएं इस आंदोलन में सहभागी रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया है ।

