राजुरा - राजुरा से पडोसी तेलंगाना राज्य के एक कार्यक्रम में जा रही दुपहिया गड्ढे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में गोवरी निवासी पदमा सुधाकर मादनेलवार(50) की मौत हो गई. यह घटना आज शुक्रवार की सुबह घटी है. Woman die
तहसील के गोवरी से तेलंगाना राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पदमा अपने पुत्र चंद्रशेखर मादनेलवार के साथ दुपहिया में सवार होकर जा रही थी. इस दौरान सोंडो गांव के पास दुपहिया एक गड्ढे में चली जाने से पदमा दुपहिया से नीचे गिर पडी और उनके सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गई. उन्हे तुरंत देवाडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया. किंतु उनकी हालत चिंताजनक होने से जिला सरकारी अस्पताल चंद्रपुर भेज दिया गया. किंतु उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. बरसात की वजह से मार्ग पर हुए गड्ढों की वजह से इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो रही है. किंतु इस ओर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. ग्रामीण इलाके और चैंद्रपुर शहर का गड्डो की वजह से बुरा हाल है, भविष्य में यही गड्ढे चंद्रपुर शहर में बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते है। लेकिन प्रशासन मार्गो पर पड़े गड्डो को लेकर गंभीर नही होने से इसका खामियाजा नागरिकोंको भुगतना पड़ रहा है।
Accident due to pit
