बल्लारपुर (सं.). स्थानीय श्रीराम वार्ड निवासी वेकोलि कर्मी देवीदास गोसाई ईटनकर (52) ने बीमारी से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना आज गुरुवार की सुबह प्रकाश में आई है. देवीदास कई महीनों से बीमारी से परेशान था. संभावना है कि इससे त्रस्त होकर ईटनकर ने आज तडके अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच बल्लारपुर पुलिस कर रही है. Suicide wcl employee
