संवाददाता/रमेश निषाद
बल्लारपुर - आम आदमी पार्टी बल्लारपुर शहर संयोजक रविकुमार पूप्पलवार के नेतृत्व मे आज दिनांक:- 08/09/2021 बुधवार को "साबिया सैफ़ी" हत्याकांड के विरोध में प्रोटेस्ट किया गया, अभी हालही मे हमारे देश के राजधानी दिल्ली मे एक दिल दहला देने वाली घटना देखने में आई है जो इंसानियत को झकझोरने वाली घटना है, दिल्ली मे पोलिस विभाग की सिपाही "साबिय सैफी" के साथ दुराचार कर उसको शरीर को तार-तार करने की घटना हुई है, जिस पर हर रोज नये नये खुलासे दिल्ली पोलिस की और से हो रहे है, इस घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है, देश मे महिलाओ के सुरक्षा को ध्यान में रखकर कई कड़े कानुन बनाए तो गए है लेकिन इस पर अमल आज भी नही किया जाता, इसलिए इस तरह की घटनाए आए दिन देखने को मिल रही है, रोज एक बेकसूर स्त्री दरिंदो के हैवानियत की शिकार हो रही है, आज देश मे जो मौजुदा सरकार है यह बेटी पढाओ बेटी बचाओ का नारा देकर सरकार मे आई फिर भी बेटीओ पर हो रहे अत्याचार-दुराचार पर चुप्पी साधि हुई है, यह बहोत ही दुर्भाग्य पुर्ण और निंदनीय है,
Justice for sabiya saifi
आम आदमी पार्टी बल्लारपुर शहर टिम ने इस घटना का तीव्र निषेध दर्शाते हुवे आज नगर परिषद चौक पर प्रोटेस्ट कर अपना आक्रोश जाहिर किया, इस प्रोटेस्ट मे शामिल हमारे क्रांतीकारी साथियो मे शहर अध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार, शहर उपाध्यक्ष अफज़ल अली, शहर सचिव ऍड. पवन वैरागडे, कोषाध्यक्ष आसिफ शेख, संघठन मंत्री नीलेश जाधव, CYSS प्रमुख शुभम जगताप, कृषि अघाड़ी प्रमुख सुदाकर गेडाम, मीडिया प्रमुख आदर्श नारायणदास, इर्शाद अली, महिलाएं अध्यक्ष अलका वेले, उपाध्यक्ष शिला शिवनकर, सचिव ज्योति बाबरे, संघठन मंत्री किरण खन्ना, टेकड़ी विभाग संघठन मंत्री सरिता गुजर, डेपो विभाग प्रमुख कृष्णा मिश्रा, बस्ती विभाग प्रमुख प्रशांत गद्दाला, सह प्रमुख मीना केशकर, सलमा सिद्दिकी, दुर्गा शेंडे, सीमा लाहोरे, सोनम लाहोरे, दुर्गा मल्लिपी, कविता कोमावार, सोनी वेलेकर, उर्मिला वर्मा, सुजाता कोमावार, सोनी बोहुरिया,सिमा सिद्दीकी, दया कैतवास, रजनी साठे, आनंद चाहारे, निशार शेख, चांदुरकर, राकेश आमटे, सुदेश सिंगाड़े, प्रणय मेश्राम, आनंद चिकाटे, सुजल बारवे, ढेंगेरे, कामरान, साबिर, रामबरन सरोज, तारा एलम, सुरेखा साठे, रजनी साठे, सिमा मालजी, और इत्यादि क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे।
